पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संविदा कर्मियों को नियमित करने की मांग सीएम से

संविदा कर्मियों को नियमित करने की मांग सीएम से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर। राजस्थान राज्य सहकारी संस्थान कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष त्रिपुरेश शर्मा ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं सहकारिता मंत्री को पत्र भेजकर सहकारी संस्थान में लगे संविदा कर्मचारियों को नियमित कराए जाने की मांग की है। उन्होंने लिखा है कि संस्था में जो पद रिक्त हैं, उन्हीं पर कार्यरत हैं। इन्हें इन पदों के कार्य का पूरा अनुभव व योग्यता भी है। यह संविदा कर्मचारी सहकारी क्षेत्र में 10 वर्षाें से अधिक समय से कार्य कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...