भरतपुर। राजीव गांधी स्टडी सर्कल की ओर से 6 बूथों का जनचर्चा कार्यक्रम सोगरिया मोहल्ला स्थित सामुदायिक भवन में किया गया। मुख्य अतिथि व माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डॉ सुभाष गर्ग थे। डॉ. गर्ग ने कहा कि आम जनता को आधारभूत सुविधाओं का ना मिलना बहुत ही चिंता का विषय है। इस अवसर पर सेवर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सतीश सोगरवाल, पूर्व सभापति शिवचरण जाटव, पूर्व पार्षद मुकेश पप्पू आदि ने विचार रखे।