पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 31 को जनसंवाद कार्यक्रम में सीएम मंडलवार बैठक लेंगी

31 को जनसंवाद कार्यक्रम में सीएम मंडलवार बैठक लेंगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय जनता पार्टी की बैठक विधायक विजय बंसल की मुख्य आतिथ्य में हुई। जिसमें 31 मई को भुसावर में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। सर्किट हाउस में हुई बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भानुप्रतापसिंह ने की। महामंत्री शिवराज तमरोली ने बताया कि जनसंवाद कार्यक्रम 31 को दोपहर 12 बजे से भुसावर विद्यापीठ में होगा। जिसमें वैर विधानसभा के 6 मंडलों के पदाधिकारियों ,मोर्चा अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र के प्रभारी, शक्ति केन्द्र के प्रवासी, समाज के नेता, प्रबुद्घ जन, पूर्व मंडल अध्यक्ष, वैर विधान सभा में रहने वाले जनप्रतिनिधि आदि लोग मौजूद रहेगें। प्रत्येक मंडल से मुख्यमंत्री करीब एक घंटे तक बात करेंगी। महामंत्री भगवान दास शर्मा ने बताया कि चुनावों को दृष्टिगत बूथ समिति निर्माण सप्ताह का आयोजन 21 से 27 मई तक होगा।

जिसके विधानसभा प्रभारी बूथ समितियों का सत्यापन करेंगे। इसके लिए प्रभारी 5 दिन मंडल पर प्रवास करेंगे। महामंत्री गिरधारी गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर शिव सिंह भाेंट, डॉ. शैलेश सिंह, नरेन्द्र सिंह, मनोज प्रधान, अभयवीर सिंह, मनीष शर्मा, रविन्द्र जैन, सत्येन्द्र गोयल, हजारी सिंह, सुनील प्रधान, अशोक सिंघल आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...