पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आईपीएल सट्टे में 2.50 लाख डूबे तो छात्र ने गैंग बना 2 माह में 5 लूट कीं

आईपीएल सट्टे में 2.50 लाख डूबे तो छात्र ने गैंग बना 2 माह में 5 लूट कीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन मई को शहर के ज्वैलर से लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आईपीएल के सट्टे से कर्ज में डूबे एक पॉलोटेक्निक के छात्र ने गैंग बना ली। इसके बाद एक-एक कर घटनाओं को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने 2 लुटेरों के साथ ही एक सामान खरीदार काे गिरफ्तार किया है।

एसपी अनिल कुमार टांक के अनुसार ज्वैलर्स टीकेंद्र गोयल ने लूट की घटना की रिपोर्ट 4 मई को उद्योग नगर थाना में दर्ज कराई थी। इसके खुलासे के लिए गठित टीम ने सूचना मिलने पर सांतरुक पुलिया पर नाकाबंदी कर कार में बैठे दो अपराधियों डहरा कुम्हेर निवासी कुशलपाल उर्फ टीटू उर्फ कुशल पुत्र प्रवीण कुमार जाट उम्र 23 साल, पुराना लक्ष्मण मंदिर के पास निवासी चिराग शर्मा उर्फ चीनू उर्फ राज पुत्र नगेन्द्र कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। लूटी हुई चांदी को खरीदने के आरोपी सर्राफा गली लक्ष्मण मंदिर निवासी मोहित सोनी उम्र 21 साल को भी गिरफ्तार लिया है। अन्य सदस्य सूपा बयाना हाल नीमदा गेट के पास निवासी अनुज कुमार पुत्र समंदर सिंह गुर्जर व डहरा कुम्हेर निवासी अंकित उर्फ छोटू पुत्र हम्बीर जाट अभी फरार हैं। आल्टो, बुलेट, पल्सर, कट्टा कारतूस, चैन, लूटी गई 2 किलो 800 ग्राम चांदी जब्त की है।

बापर्दा गिरफ्तार लुटेरे, जिनमें बीच में है सरगना और तीसरा चांदी का खरीददार।

पढ़ाई छोड़कर दोस्तों ने बनाई गैंग, करने लगे लूट

लूट के सरगना कुशलपाल का कहना है कि उसने पॉलिटेक्निक द्वितीय वर्ष की पढ़ाई छोड़कर अपराध करने शुरू कर दिए थे। आईपीएल क्रिकेट में करीब ढाई लाख रुपए व चैम्पियन ट्राफी सट्टे में 80 हजार हारने पर तो लूटपाट शुरू कर दीं। गैंग में उसी के स्कूल में पढ़े साथी चिराग व अन्य को शामिल कर लिया।

इन्हें मिलेगा इनाम

एसपी अनिल कुमार टांक ने एएसपी सुरेश कुमार खींची, सीओ सिटी आवड़दान र|ू, एसएचओ रामनाथ सिंह, सीआईयू प्रभारी बल्देव सिंह, हैडकांस्टेबल जोगेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, सत्येन्द्र कुमार, चन्द्र शेखर, कांस्टेबल जगदीश, गिरधारी, लाखन सिंह, मोहकम सिंह और वकील चालक को पुरस्कार देने की घोषणा की है।

उत्तर प्रदेश के आगरा और मथुरा में भी की लूट

करीब दो माह पूर्व 10 किलो गांजा खरीदने के बहाने एक व्यक्ति को गांव कौरेर डीग के पास बुलाकर लूटा। इसके बाद बिचपुरी के पास बाइक सवार व्यक्ति से बुलेट, मोबाइल व रुपए लूट लिए। 4 मई को सौंख चौराहे से गोवर्धन के बीच बाइक चालक से नकदी व अंगूठी लूट ली। इसी रात को फतेहपुर सीकरी के पास लिफ्ट देकर व्यक्ति से एटीएम मशीन से रुपए निकलवाकर लूट लिए।

यूं देता था लूट की वारदातों को अंजाम

आरोपी कुशलपाल उर्फ टीटू उर्फ कुशल अपनी गैंग का मुख्य सरगना है, जो गैंग का संचालन करता है। कुशलपाल बिना नंबरी पाॅवर मोटरसाइकिलों को इस्तेमाल कर ज्यादातर हाईवे एवं अन्य लिंक सड़कों पर वाहन चालकों को टारगेट कर उनको पीछे एक्सीडेंट करके आने की घटना का बहाना करके जबरन रुकवाकर उनके वाहनों को कट्टे की नोक पर या चाकू दिखाकर छीनकर लूट लेता। आरोपी कुशलपाल उर्फ टीटू उर्फ कुशल के खिलाफ पूर्व में वर्ष 2017 में थाना कुम्हेर, वर्ष 2015 में थाना मथुरा गेट, वर्ष 2012 में थाना मथुरा गेट पर मामला दर्ज है।

खबरें और भी हैं...