सरकारी स्कूलों में बच्चों को अब स्मार्ट चाची का स्मार्ट गांव की कॉमिक्स पढ़ने को मिलेंगी। स्मार्ट गांव में मिलने वाली सुविधाओं का इस कॉमिक्स में जिक्र किया गया है।
सांख्यिकी विभाग की ओर से प्रारंभिक शिक्षा विभाग में ये कॉमिक्स उपलब्ध कराई जाएंगी। ये कॉमिक्स नए सेशन में हर स्कूलों में पहुंचा दी जाएगी। कॉमिक्स को दो पार्ट में बांटा गया है। एक में डिजिटल राजस्थान और दूसरे पार्ट में स्मार्ट चाची का स्मार्ट गांव की स्टोरी है। चाची के गांव में ऑनलाइन डाक्यूमेंट्स बनवाने से लेकर वाई-फाई की सुविधा के फोटो के साथ डायलॉग का बखूबी से जिक्र किया है। अधिकारियों का कहना है कि यह रूचिकर है। बच्चों को इसे पढ़ने पर रोचकता लगेंगी।
डीईओ प्रांरभिक शिक्षा विभाग ओपी मुद्गल ने बताया कि यह कॉमिक्स स्कूलों की हर लाइब्रेरी तक पहुंचाई जाएगी। जहां आसानी से स्टूडेंट्स पढ़ सकेंगे। अभी कॉमिक्स अपने जिले को उपलब्ध नहीं हुई हैं। जैसे ही कॉमिक्स उपलब्ध होंगी, उनका वितरण सभी विद्यालयों में कराया जाएगा, ताकि विद्यार्थी उनके लाभान्वित हो सकें। सर्वाधक खास बात यह है कि सरकारी स्कूल के बच्चों को निजी स्कूल की भांति ही कई प्रकार की जानकारी हो जाएगी। जैसे कि वर्तमान में तमाम कार्य ऑनलाइन किए जा रहे हैं। इस कॉमिक्स को पढ़कर बच्चे सीख जाएंगे कि किस प्रकार से ऑनलाइन बिल आदि भरना जल्द हो जाता है।
साथ ही निजी स्कूल के समान प्रतिस्प्रद्धा में शामिल होंगे। साथ ही साथ ही बच्चों को देश दुनिया में आ रहे बदलाव की जानकारी हो सकेगी। इस प्रकार की पहल सांख्यिकी विभाग कर रहा है, इस कारण इसमें कई प्रकार के आंकड़ें भी दिए जाएंगे। इससे वह हकीकत भी जान पाएंगे। इससे उनको ज्ञान बढ़ सकेगा।
नवाचार
प्रदेशभर के सरकारी स्कूलाें में बच्चों को नई तकनीक से जोड़ने के लिए सांख्यिकी और शिक्षा विभाग की पहल
ये है कॉमिक्स की खासियत
कॉमिक्स में सरकारी कामकाज होने की प्रोसेस से लेकर समस्या आने पर शिकायत करने के अलावा यानी सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने के बाद बजाय अधिकांश काम मोबाइल या कंप्यूटर पर होने की बात समझाई है। जिससे की व्यक्ति का न समय खराब हो और न ही किसी तरह की परेशानी हो। इसमें 4-जी के साथ वाई-फाई सिस्टम, राशन की दुकान से आने वाले मैसेज से लेकर रुपे कार्ड, भामाशाह सहित अन्य का जिक्र किया है। डिजिटल राजस्थान की जानकारियों के लिए पहली बार स्मार्ट चाची का स्मार्ट गांव कॉमिक्स बच्चों के लिए उपयोगी होगी।
भास्कर संवाददाता | भरतपुर