पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हादसे में घायल रोडवेज बस के चालक की मौत

हादसे में घायल रोडवेज बस के चालक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर | अलवर रोडवेज बस के चालक की हादसे में घायल होने बाद उपचार के दौरान मौत हो गई।

आरबीएम चौकी इंचार्ज ब्रिजेंद्र मीणा ने बताया कि पैगांव शेरगढ़ जिला मथुरा यूपी निवासी 52 वर्षीय धर्मवीर सिंह पुत्र मोहनलाल जाट अलवर रोडवेज बस में चालक था। 12 मई को वह बस स्टैंड अलवर में ड्यूटी पर जाने के लिए बस में चढ़ रहा था। तभी गिर पड़ा और घायल हो गया। उपचार के लिए अलवर अस्पताल से जयपुर रैफर कर दिया गया। वहां उपचार किया गया। परंतु परिजन किसी परिचित से इलाज कराने के लिए वापस शनिवार रात को लेकर आ रहे थे, तभी दम तोड़ दिया।

खबरें और भी हैं...