भरतपुर। दैनिक भास्कर व गॉर्डन स्कूल के तत्वावधान में समर कैंप का आयोजन 31 मई तक मॉडर्न स्कूल परिसर में जारी रहेगा। समर कैंप का शुभारंभ 18 मई को किया गया था। समर कैंप में बच्चों व उनकी मॉम्स के लिए एक्टिविटीज कराई जा रही हैं। समर कैंप में योग्य एवं अनुभवी प्रशिक्षण देने वाले शिक्षक बहुत ही रूचि में बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। छात्र-छात्राओं ने लॉन टेनिस, ताइक्वांडो, क्रिकेट, बास्केट वॉल, टेबल टेनिस, फुटबॉल, स्केटिंग आर्ट एण्ड क्राफ्ट, स्पोकन इंग्लिश, व्यक्तित्व विकास, कुकिंग विथआउट फायर, नृत्य और संगीत जैसी विभिन्न आउटडोर और इनडोर गतिविधियों में मेंं चयन किया गया है।