15 गरीब परिवारों को खाद्य सामग्री बांटी
भरतपुर | श्री मित्र भारत समाज संस्थान की ओर से डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर संस्थान संस्थापक भगवत कटारा के सानिध्य में एवं संस्थान की राष्ट्रीय महिला संरक्षक लक्ष्मी गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में 15 गरीब परिवारों को एक माह की भोजन खाद्य सामग्री वितरित की गई। अध्यक्षता पूर्व सरपंच हरभान सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि महिला शाखा जिलाध्यक्ष संजू चौधरी थीं। वक्ताओं ने भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला व पुरुष मौजूद थे। संचालन गोपाल लवानिया ने व आभार संगीता गुप्ता ने जताया।