पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंबेडकर ने संविधान में किया पिछड़े वर्गों के हितों का संरक्षण: कोली

अंबेडकर ने संविधान में किया पिछड़े वर्गों के हितों का संरक्षण: कोली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोक सभा क्षेत्र सांसद बहादुर सिंह कोली ने कहा कि कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्वमान्य समाज के राष्ट्र स्तरीय नेतृत्वकर्ता एवं विचारक थे। उन्होंने संविधान के द्वारा पिछड़े वर्गों के हितों का संरक्षण किया। यह बात कोली शनिवार को जवाहर नगर स्थित अंबेडकर भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में आमजन को संबोधित कर रहे थे। विधायक विजय बंसल ने अंबेडकर द्वारा किए गए सामाजिक सुधारों पर प्रकाश डाला। उनके जीवन आदर्शों को अपने चरित्र में उतारने पर बल दिया। कलेक्टर डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि पूरे राज्य में बजट घोषणा के अनुरूप सामाजिक समरसता व सौहार्द के प्रतीक अंबेडकर भवनों का शिलान्यास किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल से 5 मई तक ग्राम स्वराज अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वायत शासन विभाग द्वारा 2100 वर्ग मीटर क्षेत्र में 96 लाख रुपए की लागत से शहर में अंबेडकर भवन का निर्माण किया जाएगा।

पटपरा मोहल्ला में अफसरों ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण: इसीप्रकार अनुसूचित जाति जनजाति एकता मंच एवं जिला जाटव महासभा समिति के संयुक्त तत्वाधान में पटपरा मोहल्ला स्थित सामुदायिक भवन पर प्रशासनिक एवं समाज के नागरिकों ने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर कलेक्टर एनके गुप्ता, सीओ सिटी आवरदान रतनू, एडिशनल एसपी सुरेश खींची अंबेडकर के विचारों की जानकारी दी। इस मौके पर प्रो. अरविंद वर्मा ने भरतपुर युवा शक्ति संगठन की घोषणा की, जिसमें 100 युवाओं को इसका प्राथमिक सदस्य बनाया गया, इसका अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह को बनाया गया। अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने की।

अंबेडकर प्रेरणा के स्त्रोत: कैन: वहीं अखिल भारत अनुसूचित जाति परिषद जिला के तत्वावधान में डाॅ. भीमराव अंबेडकर का 127वां जन्मोत्सव कार्यक्रम अंबेडकर भवन में लक्ष्मन सिंह कैन के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। मुख्य अतिथि कैन ने कहा कि भारत का संविधान विश्व का अनूठा संविधान है। दुनिया में डाॅ. अम्बेडकर प्रेरणा के स्त्रोत हैं। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष पूरनसिंह परनामी के मुख्य आतिथ्य में मनाई गई। परनामी ने कहा कि अंबेडकर आचार विचार और सभी समाजों में समता समानता एवं बंधुत्व की विचारधारा एवं मान सम्मान स्वाभिमान की रक्षा चाहती है। देश में दवे कुचले मूक व असहाय गरीब पिछडे अल्पसंख्यकों में भाईचारा पैदा कर एक प्लेटफाॅर्म पर लाने का सघन प्रयास कर रही है। बसपा के तत्वावधान में बांसीकलां सेवर में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जोगिन्दर सिंह अवाना थे। अध्यक्षता बहादुर सिंह मथुरिया ने की। छात्र अमित कुमार को कक्षा 8 में 90 प्रतिशत अंक लाने व देवेश कुमार को हैडिकेपड खेल मे गोल्ड मैडल मिलने पर मुख्य अतिथि ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

नरेंद्र मोदी मंच के कार्यकर्ताओं ने मनाई जयंती: की बैठक जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष आेपी सिनसिनी के नेतृत्व में हुई। जिलाध्यक्ष सिनसिनी ने अंबेडकर के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

खबरें और भी हैं...