असंतुलित होकर पलटा ट्रैक्टर, दो घायल
जुरहरा | थाना क्षेत्र के गांव पाई में शनिवार को एक ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया जिससे दो युवक घायल हो गए जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें भरतपुर रैफर किया गया है। एएसआई खेमसिंह ने बताया पाई निवासी अजय कुमार पुत्र सुंदर सिंह तथा केसरी सिंह पुत्र पुष्पेश गांव सोनोखर से ट्रैक्टर पर अपने घर वापस आ रहे थे कि गांव पाई के बंध पर उनका ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया जिसमें दोनों घायल हो गए, घायलों को जुरहरा सीएचसी पर लाया गया, जहां से उन्हें भरतपुर रैफर किया गया है।