पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भामसं का संभाग स्तरीय अधिवेशन कल

भामसं का संभाग स्तरीय अधिवेशन कल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर। राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फेडरेशन भामसं की बैठक केन्द्रीय बस स्टैंड में जगदीश अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संभाग स्तरीय अधिवेशन 16 अप्रैल को सुबह 10 बजे जय शिव मैरिज होम में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष मेंबर सिंह कुंतल ने बताया कि 16 अप्रैल को अधिवेशन से पूर्व दुपहिया वाहन रैली निकाली जाएगी। बैठक में जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह, अमर सिंह, फाैरन सिंह, बाबूलाल चाहर, सुमन कंसाना सहित बड़ी संख्या में भामसं के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...