जिला क्लब संस्थान में 10 लाख की लागत से फिटनेस जिम शुरू
भरतपुर| शहर के कंपनी बाग स्थित जिला क्लब संस्थान में करीब 10 लाख रुपए की लागत से स्थापित एक्सट्रीम फिटनेस जिम का शुभारंभ शनिवार को हो गया। एक समारोह के तहत मुख्य अतिथि कलेक्टर एनके गुप्ता ने जिम का उद्घाटन करते कहा कि स्वस्थ रहने के लिए रोजाना एक घंटा किसी जिम पर या खुली हवा में व्यायाम करना जरूरी है। इससे कम से कम 10 वर्ष की आयु भी बढ़ाई जा सकती है। समारोह की अध्यक्षता एडीएम प्रशासन ओपी जैन ने की। इस मौके पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह चौधरी, जिला परिषद सीईओ सीआर मीणा, एसीजेएम आशुतोष मीणा, क्लब के संयुक्त सचिव महेश बंसल, कोषाध्यक्ष सीए राजेंद्र गोयल, डॉ. शोभा सिंह, तेजवीर सिंह, वेदप्रकाश सिंह, डॉ. कपिल जिंदल, दीपक गुप्ता, अनुराग गर्ग विशिष्ट अतिथि रहे। इस मौके पर अतिथियों ने बताया का आज के युग में एक्सरसाइज जरूरी है।
इस मौके पर अतिथियों ने राजस्थान जूनियर टेनिस चैंपियनशिप में विजेता जिला क्लब की टीम के कप्तान रवि प्रताप सिंह, उप कप्तान अर्जन सिंह, जयदीप तथा टीम मैनेजर भानुप्रताप सिंह व वेदप्रकाश सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। वहीं जिम के निदेशक डॉ. विक्रांत सिंह एवं प्राची जैन ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए। संचालन दीपक गुप्ता एवं संस्थान प्रबंधक भानुप्रताप सिंह ने किया।