पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर में पेयजल किल्लत बढ़ी: फौजदार

शहर में पेयजल किल्लत बढ़ी: फौजदार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर। भारतीय जनता पार्टी के शहर महामंत्री कपिल फौजदार ने बिजली आपूर्ति का समय पूर्ववत रखने की मांग की है। उनका कहना है कि बिजली आपूर्ति का समय बीईएसएल की ओर से एक सप्ताह पूर्व बदला गया था, जिससे शहर में पेयजल किल्लत की समस्या पैदा हो गई है। फौजदार ने बताया पूर्व में शहर में बिजली कट सुबह 6.30 से 7 बजे तक होता था, लेकिन उसे बदलकर अब सुबह 5.30 से 6 बजे कर दिया गया है। जबकि जलदाय विभाग सुबह 6.30 से 7.30 बजे तक जलापूर्ति करता है। इस दौरान संपन्न लोग जिनके घरों में बूस्टर लगे हैं, अपना पानी भर लेते हैं, लेकिन निम्न तबके के लोग जिनके घरों में बूस्टर की सुविधा नहीं है, पानी से वंचित रह जाते हैं। ऐसे हजारों परिवार हैं जिनके नलों से पानी ही नहीं आता, उन्हें पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है।

खबरें और भी हैं...