पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों को फसल के नुकसान का मिले मुआवजा: मनुदेव

किसानों को फसल के नुकसान का मिले मुआवजा: मनुदेव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर। आम आदमी पार्टी के मौजूद पदाधिकारी।

भास्कर संवाददाता|भरतपुर

आम आदमी पार्टी की बैठक किसान नेता आेमवीर जघीना की अध्यक्षता में हुई। वक्ताओं ने बताया कि अतिवृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद हो चुकी है। ऐसे में किसानों को मुआवजा दिया जाए। मनुदेव सिनसिनी ने कहा कि आज की सरकार हर प्रकार से नाकाम साबित हुई है। किसान तथा युवा अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। अगर किसानों के हुए नुकसान का उचित मुआवजा नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा। संजीव गुप्ता ने कहा कि सरकारें आती हैं और चली जाती हैं। मगर किसान और आम आदमी की सुविधा में कोई उचित परिवर्तन नहीं आता है। अबकी बार इस सरकार ने जुल्म और अन्याय की इतला कर दी है। सभी वर्ग और व्यवसायी सरकार की नीतियों से दर.दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। बिजली व पानी की समस्या किसानों व गांव वालों के लिए अभी तक बनी हुई है। समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो पार्टी किसान हित में असंवैधानिक तरीके से अहिंसक आंदोलन करेगी। बैठक में लकी नरेश, जितेन्द्र गोयल, संतोष पचौरी, अनिल प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।

इधर समाजसेवी गिरधारी तिवारी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर डॉ. एनके गुप्ता से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने जिले में भयानक अतिवृष्टि होने के कारण किसानों की 80 प्रतिशत फसल बर्बाद हो गई है। बिजली व्यवस्था खराब हो गई है, जिसके कारण पानी की समस्या पैदा हो गई है। शीघ्र गिरदावरी कराकर किसानों को मुआवजा दिलाकर राहत दिलाई जाए। इस अवसर पर श्यामसुन्दर गौड़, राजवीर सिंह, मनोज, राकेश, पुरुषोत्तम शर्मा कोलीपुरा, गोविंद सैंथरा, लाखन सिंह पोषवाल आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...