पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाइक फिसली, 3 घायल, दो को किया भरतपुर रैफर

बाइक फिसली, 3 घायल, दो को किया भरतपुर रैफर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रूपवास। नगला काचेरा से आगे सीपी एग्रो मिल के पास सोमवार की रात 8.30 बजे बाइक के सडक पर फिसल जाने से उस पर सवार 3 जने घायल हो गए। एएसआई रामस्वरूप अंधाना ने बताया कि सिरसौंदा निवासी विनीत पुत्र उम्मेदसिंह ठाकुर, लकी पुत्र महेश शर्मा व अमित पुत्र दर्शनसिंह पुजारी तीनो बाइक पर बैठकर कही जा रहे थे। तभी अचानक ही नगला काचेरा से आगे सडक पर रात के अंधेरे में बाइक फिसल गयी। जिस पर तीनो जने एक दूसरे के ऊपर गिरने से घायल हो गए। जिन्हें निकटतम चिकित्सालय में प्रथामिक उपचार कराकर छुट्टी दे दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क पर रात के अंधेरे में बाइक फिसल गई।

खबरें और भी हैं...