जनप्रतिनिधि ही राजकीय भवनों का करेंगे लोकार्पण
भरतपुर | राज्य सरकार ने परिपत्र जारी कर राजकीय भवनों के शिलान्यास, उद्घाटन एवं लोकार्पण समारोह कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों से कराए जाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि सार्वजनिक राशि के उपयोग से निर्मित होने वाले राजकीय भवनों का शिलान्यास, उद्घाटन कार्यक्रम एवं अन्य राजकीय समारोह में जनप्रतिनिधियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाए।