पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विकट परिस्थिति में जन सुरक्षा और राष्ट्र सुरक्षा का संकल्प लें: आईजी

विकट परिस्थिति में जन सुरक्षा और राष्ट्र सुरक्षा का संकल्प लें: आईजी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान राज्य के गठन के पश्चात राजस्थान पुलिस के एकीकरण के लिए आज के ही दिन वर्ष 1949 में राजस्थान पुलिस एकीकरण अध्यादेश लाया गया था। जिसके बाद राजस्थान पुलिस का एकीकरण किया था। हम इस दिन बलिदानों को याद करें और विकट परिस्थिति में जन सुरक्षा व राष्ट्र सुरक्षा का संकल्प लें। ये बात सोमवार सुबह पुलिस परेड ग्राउंड में पुलिस दिवस के रेंज स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए आईजी आलोक वशिष्ठ ने कही।

उन्होंने इस मौके पर सर्वोत्तम सेवा चिह्न से रेंज के 15 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को सम्मानित किया। साथ ही एसपी अनिल कुमार टांक ने जिले के 122 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को अति उत्तम व उत्तम सेवा चिह्न देकर भी सम्मानित किया। समारोह में साहसिक कार्य करते हुए लोगों की जीवन रक्षा व सहयोग करने वाले आमजनों में वार्ड नंबर 6 के पार्षद समंदर सिंह, लहचोरा कला बयाना के चतुर्भुज धाकड़, महलपुर चूरा रुदावल के हरिओम सिंह जादौन को प्रमाण पत्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रारंभ में सेरिमोनियम परेड हुई। इस मौके पर एडिशनल एसपी मुख्यालय सुरेश खींची, एडीएफ प्रकाश शर्मा, डीग सुरेंद्र कविया, सहायक पुलिस अधीक्षक ग्रामीण धर्मेंद्र सिंह, सीओ सिटी आवड़दान र|ू सहित जिले के सभी सीओ व विभिन्न थानों के एसएचओ उपस्थित थे। इसके अलावा आरएसी बटालियन मुख्यालय पर परेड ग्राउंड में सेरेमोनियल परेड के पश्चात कमांडेंट ने सातवीं बटालियन के 78 अधिकारी एवं जवानों को सराहनीय सेवाओं के लिए अति-उत्तम व उत्तम सेवा चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

आरएसी बटालियन परिसर में लगा चिकित्सा शिविर

एसबीआई बैंक कृष्णा नगर की ओर से बटालियन परिसर में चिकित्सा कैम्प लगाया। जिसमें चिकित्सकीय टीम ने यूनिट के अधिकारी, जवानों व उनके परिजनों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। इस अवसर पर एसबीआई के सहायक महाप्रबंधक, प्रबंधक तथा एसबीआई बैंक कृष्णा नगर ने एक वाटर कूलर भेंट किया। साथ ही लाईन परिसर में एटीएम स्थापित करवाया। इसके बाद कमांडेंट कल्याणमल मीणा ने बटालियन मुख्यालय पर उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों की संपर्क सभा ली। जिसमें कमांडेंट मीणा ने कहा कि भविष्य में भी अनुशासित रहते हुए मेहनत एवं लग्न से ड्यूटी करें। इस दौरान उन्होंने जवानों के अभाव-अभियोग सुने व उन्हें अनुशासन में रहते हुए अपनी ड्यूटी के प्रति सजग रहने, अपने व अपने परिवार के स्वास्थ्य एवं शिक्षा की ओर ध्यान देने, नशा नहीं करने संबंधी समझाईश की।

भरतपुर. यआईटी ऑडीटोरियम में छत से टपकते बारिश के पानी में मंच पर प्रस्तुति देते कलाकार।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

सातवीं बटालियन आरएसी मुख्यालय पर पुलिस दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को तथा जिला पुलिस की ओर से यूआईटी के ऑडिटोरियम में सोमवार रात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पुलिस व आरएसी के अधिकारी, जवानों व उनके बच्चों ने नृत्य एवं गायन की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि कलेक्टर डा. एनके गुप्ता व एसपी अनिल कुमार टांक ने ऑडिटोरियम में पुलिस कर्मियों के 16 बच्चों को प्रतीक चिह्न प्रदान करके सम्मानित किया, जिन्होंने 10वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं में 85 प्रतिशत एवं इससे अधिक अंक अर्जित किए। इसके अलावा आरएसी मुख्यालय पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईजी आलोक वशिष्ठ, विशिष्ट अतिथि कलक्टर डा. एनके गुप्ता एवं एसपी अनिल कुमार टांक ने बटालियन के कर्मचारियों के बच्चों को शिक्षा एवं खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रशंसा पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया।

पुलिस ने 29 व आरएसी ने 57 यूनिट किया रक्तदान

पुलिस दिवस पर जिला पुलिस की ओर से आरबीएम अस्पताल में एडिशनल एसपी मुख्यालय सुरेश खींची सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारियों ने 29 यूनिट रक्तदान किया। इसके अलावा आरएसी बटालियन मुख्यालय पर रक्तदान शिविर लगाया, जहां बटालियन के अधिकारी एवं जवानों ने 57 यूनिट रक्तदान किया।

भरतपुर। कमांडेंट की मौजूदगी में रक्तदान करते आएसी के जवान।

खबरें और भी हैं...