सड़क दुर्घटना में दो घायल
भरतपुर| बीते 24 घंटे में दो अलग अलग घटनाओं में दो जने घायल हो गए। खाली गैस सिलेंडर लेकर एक केंटर भरतपुर से जयपुर जा रहा था। इस दौरान रविवार देर रात करीब 12 बजे पहरसर मोड पर ढाबे के पास बीच सड़क पर खड़े ट्रेलर से भिड़ंत में केंटर परिचालक मढ़ाखुर आगरा निवासी किशन जाट पुत्र श्यामवीर का पैर फ्रेक्चर हो गया। आरबीएम से उसे रेफर कर दिया। एक अन्य दुर्घटना में सोमवार दोपहर जयपुर की ओर से आ रहे कंटेनर और ट्रेलर की भिड़ंत में ढहरा मोड के पास कंटेनर चालक घायल हो गया। ढहरा मोड से आगे नंदिनी होटल के सामने ढाबे के पास ट्रेलर खड़ा था। जिसे दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पीछे से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी। जिससे कंटेनर चालक जोगेंद्र सिंह निवासी झारखंड के पैर में फ्रेक्चर हो गया। घायल को आरबीएम से रेफर कर दिया।