पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रदेश में बिगड़ा मौसम का मिजाज, कई हिस्सों में बारिश अंधड़ के साथ ओले गिरे

प्रदेश में बिगड़ा मौसम का मिजाज, कई हिस्सों में बारिश-अंधड़ के साथ ओले गिरे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालावाड़ जिले में मंगलवार को दिनभर की तपन के बाद शाम आसमान में बादल छाए और धूल भरी हवा चलने लगी। अधिकतम तापमान 44 व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अलवार के रैणी में मंगलवार को दिनभर धूप खिलने के बाद दोपहर तीन बजे के करीब मौसम ने पलटा खाया और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। वहीं तेज हवाओं के शुरू होते क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। राजगढ़ में बादलों की गडगडाहट के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। शेखावाटी में मौसम में बदलाव का दौर जारी, दिनभर बादलों की आवाजाही के साथ गर्मी तेज रही। गर्म हवा की वजह से पारा भी एक डिग्री से ज्यादा चढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार चूरू में मंगलवार को अधिकतम तापमान 44.5 व न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री तथा सीकर के फतेहपुर में अधिकतम 42.5 व न्यूनतम 28.5 डिग्री दर्ज हुआ।

बूंदी में चने के आकार के ओले गिरे, टीन-टप्पर उड़े

बूंदी | जिले में मंगलवार दोपहर को मौसम पलट गया। तेज बरसात से कई जगह पेड़ गिर गए और टीन-टप्पर उड़ गए। गेंडोली इलाके में चने के आकार के ओले गिरे, वहीं रामगंजबालाजी इलाके में 3 ढाबों के छप्पर उड़ गए, मलबा कोटा-जयपुर हाईवे पर उड़कर आ गिरा। 6 बाइक और 2 कारों को मलबे की चपेट में आने से नुकसान पहुंचा। इसी तरह जिले में कई जगह नुकसान हुआ है। भरतपुर के नदबई में भी ओले गिरे।

खबरें और भी हैं...