शनिदेव मंदिरों में सजी फूल बंगला झांकी, हुई महाआरती
भरतपुर.बजरंग दल की ओर से शनिदेव जयंती पूजा अर्चना करते पदाधिकारी।
भास्कर संवाददाता|भरतपुर
शहर में शनि जयंती व बड़ अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने विधि विधान से मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की। किला स्थित शनि मंदिर के महंत प्रतापदास ने बताया कि मंदिर में बडमावस योग, सावित्री वर मावस एवं शनि जयंती पर अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंदिर में सुबह 9 बजे शनिदेव महाराज का अभिषेक व श्रृंगार किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शनि चालीसा का पाठ किया। शाम को मंदिर में फूल बंगला झांकी सजाई गई। शनिदेव महाराज की महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। इसी प्रकार हीरादास स्थित शनि मंदिर में शनि जयंती मनाई गई। श्रद्धालुओं ने शनि चालीसा का पाठ कर पुण्य लाभ कमाया।
इधर बडमावस होने के कारण महिलाओं के बड़ के पेड़ की पूजा अर्चना कर कथा सुनी। बजरंग दल के विभाग सह संयोजक अमित चौधरी एवं शहर सह संयोजक रवि फौजदार भवनपुरा के नेतृत्व में शनिदेव जयंती के अवसर पर पंचामृत अभिषेक कर शनि जयंती मनाई गई।
महिलाओं ने की बड़ की पूजा