पूरन सिंह बने जिला सैन महासभा के अध्यक्ष
भरतपुर. सैन महासभा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में मौजूद पदाधिकारी।
भरतपुर। जिला सैन महासभा की बैठक मंगलवार को बच्चू सिंह सूबेदार की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर पूरन सिंह ओउम शांति को सभा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं महेंद्र सिंह को महामंत्री, चंद्रप्रकाश को कोषाध्यक्ष, भगवान सिंह को संरक्षक एवं उदय सिंह, राजू वर्मा, ओम प्रकाश, अशाेक भारती व दिनेश को सदस्य चुना गया। संचालन दाऊदयाल सूबेदार ने किया।