पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नगला ओदी के दो पक्षों में मारपीट 3 जने घायल

नगला ओदी के दो पक्षों में मारपीट 3 जने घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रूपवास। गांव नगला ओदी में मंगलवार की सुबह दो पक्षों में हुई मारपीट में तीन जने घायल हो गए। जिन्हें पुलिसकर्मी सरकारी अस्पताल लाए, लेकिन गंभीर हालत होने पर दो जनो को भरतपुर रैफर कर दिया। गहनौली चौकी इंचार्ज एएसआई रामस्वरूप अंधाना ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि गांव नगला ओदी में चंबल के पाइंट से पानी भरने, महिला से छेड़छाड़ का विरोध करने, बाइक का पहिया चढा देने व मंदिर की दासाबंदी को तोड़ने के पूर्व में चल रहे विवाद को लेकर गुडडू व दूल्हेराम पक्षो में कहासुनी व मारपीट हो गयीं हैं। जिस पर गांव में पहुंच कर हालत को काबू में करने का प्रयास किया। हैंड कांस्टेबल वीरभानसिंह मय जाप्ते के गांव पहुंचे एवं स्थिति को नियंत्रण में कर घायल दूल्हे राम, ओमप्रकाश व गुडडू को सरकारी अस्पताल लाए।

खबरें और भी हैं...