विधानसभा चुनाव के लिए ईवीएम-3, 4600 मशीनें आईं
भरतपुर। प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव इलेक्ट्रिक वोटिंग मशीन की नई मशीनों से होंगे। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने ईवीएम-एम-3 मशीनें भेजी हैं, जो लेटेस्ट वर्जन हैं। आयोग ने जिले के लिए 4600 मशीनें भेजी हैं, जो मंगलवार को दो ट्रकों में आईं। इन मशीनों को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में उतारा गया और ईवीएम के नए स्टोर संख्या 3 व 4 में रखवाया गया है। इनमें 215 बाक्स कंट्रोल यूनिट के तथा 258 बैलेट यूनिट के आए हैं। ये मशीनें बैंगलोर स्थित भेल कंपनी में तैयार हुई हैं। बाक्स ओरिजनल पैकिंग में ही रखवा दिए गए हैं। इनका फिजिकल वेरिफिकेशन होगा। इसके बाद कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा प्रथम स्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वोटर वेरिफिकेशन पेपर आथोरिटी ट्रायल मशीनें भी जल्द आएंगी। यह प्रत्येक कंट्रोल यूनिट के साथ जोड़ी जाएंगी। मंगलवार को मशीनें अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओपी जैन तथा आईओसी तहसीलदार भारती शर्मा की मौजूदगी में उतरवाई गईं।
भरतपुर। ईबीएम मशीनों की जांच करते अधिकारी।