- Hindi News
- National
- जनाना अस्पताल में डक कूलिंग सिस्टम खराब, गर्मी में बच्चे और प्रसूताएं परेशान
जनाना अस्पताल में डक कूलिंग सिस्टम खराब, गर्मी में बच्चे और प्रसूताएं परेशान
भरतपुर। गर्मी में परेशान बच्चा वार्ड में भर्ती मरीज व उनके परिजन।
भास्कर संवाददाता|भरतपुर
जनाना अस्पताल के एमसीएच सेंटर की ऊपर की मंजिल पर डक कूलिंग सिस्टम लगा है, जो भीषण गर्मी में भी खराब पड़ा है। ऐसे में बच्चा वार्ड, पोस्टऑपरेटिव वार्ड व गायनी वार्ड में मरीज परेशान हैं।
जनाना अस्पताल में छठ डक सिस्टम लगे हैं। ये सभी बंद पड़े हैं। वहीं दूसरी ओर अस्पताल प्रशासन ने कूलर भी अबतक नहीं लगवाए हैं। केवल पंखों के भरोसे गर्मी में मरीज समय काट रहे हैं। पंखे भी गर्म हवा फेंक रहे हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मैकेनिक को बुलाया है, वह ठीक कर कूलिंग सिस्टम को ठीक कर रहा है। आजकल में सभी डक सिस्टम चालू हो जाएंगे और वार्डों में भर्ती मरीजों को गर्मी से राहत मिल जाएगी।