पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजली संकट को लेकर सर्वजातीय महापंचायत ने किया बीईएसएल एवं डिस्कॉम कार्यालयों का घेराव

बिजली संकट को लेकर सर्वजातीय महापंचायत ने किया बीईएसएल एवं डिस्कॉम कार्यालयों का घेराव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों पिछले दो सप्ताह से चल रहे बिजली संकट के चलते मंगलवार को सर्वजातीय महापंचायत की ओर से बीईएसएल एवं डिस्कॉम के एक्सईएन कार्यालयों का घेराव किया गया। संयोजक गिरधारी तिवारी के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने मेंटीनेंस के नाम पर बार-बार शट डाउन लेकर बिजली आपूर्ति ठप करने, तूफान में क्षतिग्रस्त हुए विद्युत तंत्र को दो सप्ताह बीत जाने के बावजूद भी नहीं सुधार पाने को लेकर जमकर नारेबाजी की।

इस मौके पर बीईएसएल के सीईओ शांतनु भट्टाचार्य एवं डिस्कॉम के एक्सईएन संजय अग्रवाल को अगले तीन दिन में व्यवस्था पूरी तरह नहीं सुधार पाने में पुन: घेराव कर प्रदर्शन किए जाने की चेतावनी दी। प्रदर्शनकारी पूर्व पार्षद शैलेष कौशिक के नेतृत्व में किले से 9.30 बजे एकत्रित होकर अपने साथ झालर, घंटा एवं मजीरा लेकर प्रदर्शन करते हुए नई मंडी स्थित कार्यालय पर पहुंचे थे। प्रदर्शनकारियों में अधिवक्ता उत्तम शर्मा, लाखन सिंह जघीना, कुलदीप जघीना, सोमनाथ शर्मा, नन्ने खां, लाखन पहलवान, प्रताप सैंथरा, मनोज खंडेलवाल आदि शामिल रहे।

भरतपुर। घेराव करने पहुंचे लोगों को आश्वासन देते बीईएसएल के सीईओ।

18 को करेंगे नगर निगम मेयर और आयुक्त के आवास का घेराव

संयोजक गिरधारी तिवारी ने बताया कि आवारा गोवंश को पकड़ने में असफल रहने पर नगर निगम के खिलाफ 18 मई को प्रदर्शन किया जाएगा। सर्वजातीय महापंचायत शहर के गोवंश को इकट्ठा कर नगर निगम सहित आयुक्त एवं मेयर के आवास पर लेकर जाएगी। ताकि इनको आमजन की तकलीफ का अहसास हो सके।

खबरें और भी हैं...