पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गिरिल हटाकर घर में घुसकर चोरी, पकड़ा गया चोर

गिरिल हटाकर घर में घुसकर चोरी, पकड़ा गया चोर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर। न्यू आदर्श कालोनी में खिड़की की गिरिल हटाकर घर में घुसकर तीन मोबाइल फोन व 800 रुपए चोरी हो गए और चोरों ने घर का सामान बिखेर दिया। इस मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने चोरी के आरोपी को मंगलवार रात 8 बजे गिरफ्तार कर लिया और चोरी का सामान बरामद कर लिया।

न्यू आदर्श कालोनी में गोपाल अग्रवाल के मकान में रविवार रात को चोर खिड़की की गिरिल हटाकर घुस गए। गोपाल की प|ी की सोमवार तड़के नींद खुली तब चोरी का पता चला। चोर मकान में चार्जिंग पर लगे तीन मोबाइल फोन और पेंट की जेब से 800 रुपए ले गए। इस घटना की रिपोर्ट कोतवाली थाना में शाम को दर्ज कराई गई। कोतवाली थाना के उप निरीक्षक हेमराज सिंह ने बताया कि चोरी का आरोपी आगरा निवासी सुमन उर्फ फारुख को रेडक्रास सर्किल से गिरफ्तार कर लिया। ये यहां कबाड़ा बीनता था, उससे चोरी के तीनों मोबाइल बरामद कर बगरू से लाई।

खबरें और भी हैं...