ओबीसी में वर्गीकरण जाट समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा
भरतपुर। भरतपुर-धौलपुर जाट आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक नेमसिंह फौजदार ने कहा कि गुर्जरों को 5 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए सरकार ओबीसी में वर्गीकरण करना चाहती है, जिसे समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। ओबीसी की 51 जातियां इसका विराेध करेंगी। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि गुर्जर आरक्षण आंदोलन सरकार से प्रेरित है। सरकार ने अपने घोषणा पत्र में गुर्जरों आैर सवर्णों को आरक्षण देने की घोषणा की थी, जिसे पूरा किया जाना चाहिए।