सुबह जल आपूर्ति के समय लाइट कटवाने की मांग
भरतपुर। भाजपा शहर महामंत्री कपिल फौजदार के नेतृत्व में कलक्टर को सुबह नल की आपूर्ति के समय में लाइट कटवाने के लिए ज्ञापन सौंपा। फौजदार ने बताया कि गर्मी का मौसम है, नल सुबह 5.30 से 6 बजे तक आते हैं। लेकिन इस समय लाइट कट न होने के कारण बूस्टर वाले परिवार पानी भर लेते हैं। जबकि अन्य परिवारों को पानी नहीं मिल पाता है। उन्होंने बीईएसएल लाइट कंपनी द्वारा लाइट कटवाने की मांग की। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष युवा मोर्चा दीपक फौजदार, सुरेन्द्र सोनी, रोनू सिसोदिया, यादवेंद्र गुप्ता आदि मौजूद थे।