पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जेईई मेंस की भरतपुर में ऑनलाइन परीक्षा आज से

जेईई मेंस की भरतपुर में ऑनलाइन परीक्षा आज से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर | सीबीएसई की जेईई मेंस की ऑन लाइन परीक्षा पहली बार भरतपुर में 15 व 16 अप्रैल को होगी। परीक्षा केन्द्र केन्द्रीय विद्यालय में इसकी सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। परीक्षा के दौरान बिजली सप्लाई बंद होने पर भी पलभर को बिजली गुल न हो, इसके लिए शनिवार को जनरेटर लगाकर कनेक्शन करके चेक किया गया।

केन्द्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य नेम सिंह ने बताया कि टाटा कंसल्टेंट सर्विस (टीसीएस) की टीम ने केन्द्रीय विद्यालय में कम्प्यूटर लैब में सभी आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया। उन्होंने बिजली सप्लाई बाधित होने की स्थिति में परीक्षा में व्यवधान न पैदा हो इसके लिए जनरेटर मंगाकर लगा दिया है। उसकी लाइन कम्प्यूटर लैब से कनेक्ट कर दी है। उसके बाद बिजली सप्लाई बंद करके जनरेटर से बिजली सप्लाई चालू करके चेक कर लिया। उन्होंने बताया कि पहली बार केन्द्रीय विद्यालय भरतपुर में 15 व 16 अप्रैल को ऑनलाइन परीक्षा होगी, जिसमें करीब 40 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। 15 अप्रैल को परीक्षा के लिए सुबह सात-साढ़े सात बजे से अभ्यर्थियों की एंट्री होगी। उसके बाद 9.30 से 12.30 बजे तक पहली पारी में तथा दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक दूसरी पारी में परीक्षा होगी। अगले दिन 16 अप्रैल को केवल सुबह 9.30 से 12.30 बजे तक पहली ही पारी में परीक्षा होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की तीन स्तर पर गहन तलाशी होगी। पहले केन्द्र में प्रवेश करते समय, उसके बाद परीक्षा हॉल के बाहर होगी। यहां उसकी जांच मेटलडिटेक्टर से की जाएगी। उसके बाद हॉल के अंदर भी जांच होगी। सीबीएसई के अधिकारी शनिवार शाम तक विद्यालय नहीं पहुंचे थे, वह परीक्षा से पहले अवश्य आएंगे।

खबरें और भी हैं...