पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समिति ने मांगी दुष्कर्म के मामले की रिपोर्ट

समिति ने मांगी दुष्कर्म के मामले की रिपोर्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर| बाल कल्याण समिति ने रुदावल कस्बे के गांव की 5 साल की बालिका से दुष्कर्म करने के मामले की रिपोर्ट तीन दिवस में मांगी है। आरोपी को किशोर न्यायालय में पेश कर बाल सुधार गृह भेजा गया है। समिति की अध्यक्ष सरोज लोहिया के अनुसार रुदावल थाना एसएचओ को लिखा गया है कि 12 अप्रैल को हुई घटना की रिपोर्ट पोस्को एक्ट में दर्ज है। इसकी एफआईआर की प्रति 24 घंटे में बाल कल्याण समिति को उपलब्ध करा देनी चाहिए थी, जो अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। इसलिए तीन दिन में 16 अप्रैल तक प्रकरण की एफआईआर की प्रति व प्रगति रिपोर्ट भेजी जाए। इधर मामले में पकड़े गए नाबालिग आरोपी को न्यायालय में पेश कर किशोर गृह भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं...