पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वैशाखी पर शहर के गुरुद्वारों में श्रद्धालुओं ने चखा लंगर

वैशाखी पर शहर के गुरुद्वारों में श्रद्धालुओं ने चखा लंगर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. पाई बाग स्थित गुरुद्वारे में कीर्तन दरबार में मौजूद रागी जत्थे व श्रद्धालु।

रागी जत्थाें ने किया गुरू ग्रंथ साहिब का पाठ और कीर्तन
भास्कर संवाददाता | भरतपुर

शहर के गुरूद्वाारों में वैशाखी पर्व अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर मनाया गया। पाई बाग स्थित श्री सिंह सभा गुरुद्वारे सहित गुरुद्वारों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया। सुबह से ही गुरुद्वारों में सिख समाज के लोगों का आना शुरू हो गया। वहीं शहर के प्रमुख गांधी पार्क स्थित सिंह सभा गुरूद्वारे में सिख पंथ की स्थापना दिवस को मनाने के लिए तीन दिवसीय कार्यक्रमों का समापन श्री अखंड पाठ साहिब के समाप्ति उपरांत कीर्तन दरबार सजाया गया। इस अवसर पर कीर्तनी रागी जत्था ने कीर्तन के साथ एवं प्रचारक अपने विचारों के साथ सभी धर्म प्रेमियों को लाभान्वित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने लंगर में प्रसादी ग्रहण की। गुरुद्वारा प्रधान इन्द्रपाल सिंह पाले ने बताया कि 1699 में वैसाखी के दिन आनंदपुर साहब में गुरू गोबिंद सिंह द्वारा सिक्ख पंथ की सृजना की गई थी। इस अवसर पर सचिव चरनजीत सिंह भाटिया, महेन्द्र सिंह मग्गो, अवतार सिंह संधु, दलवीर सिंह, सतपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में सिख समाज के महिला, पुरुष, बच्चे मौजूद थे।

धर्म-समाज
खबरें और भी हैं...