मृतकों के परिजनों को मुआवजे की मांग
भरतपुर | सर्वजातीय महापंचायत संयोजक गिरधारी तिवारी ने गांव जघीना, तमरौली, धौरमुई, सैंथरा, नगला विलौठी, जाटौली, कारौठ, बागई, कोलीपुरा, पीपला, नगला हाथी, फुलवारा, नगला केवल, नौहगाया, नौह आदि गांवों का दौरा कर अतिवृष्टि एवं तूफान से हुए नुकसान का जायजा लिया।
तिवारी ने सरकार से मांग की कि अतिवृष्टि और तूफान के दौरान जो भी जनहानि हुई है। मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए की सहायता राशि एवं पशुहानि एवं फसल के नुकसान के लिये सरकार से तुरन्त कार्यवाही कर सहायता राशि दिए जाने की मांग की है। ग्रामीण क्षेत्र में बिजली, पानी और पशुचारे की व्यवस्था की जाए। अन्यथा 16 अप्रैल को सभी कृषक सर्वजातीय महापंचायत के नेतृत्व में कलैक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर गोविंद सैंथरा, श्याम सुंदर गौड़, राकेश खौंखर, राजेश राठी, कुलदीप जघीना, रविन्द्र कैमारिया आदि मौजूद थे।