पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जेईई मेंस की ऑनलाइन परीक्षा आज से होगी

जेईई मेंस की ऑनलाइन परीक्षा आज से होगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर| सीबीएसई की जेईई मेंस की ऑन लाइन परीक्षा पहली बार भरतपुर में 15 व 16 अप्रैल को होगी। परीक्षा केन्द्र केन्द्रीय विद्यालय में इसकी सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। परीक्षा के दौरान बिजली सप्लाई बंद होने पर भी पलभर को बिजली गुल न हो, इसके लिए शनिवार को जनरेटर लगाकर कनेक्शन करके चेक किया गया। केन्द्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य नेम सिंह ने बताया कि टाटा कंसल्टेंट सर्विस (टीसीएस) की टीम ने केन्द्रीय विद्यालय में कम्प्यूटर लैब में सभी आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया। उन्होंने बिजली सप्लाई बाधित होने की स्थिति में परीक्षा में व्यवधान न पैदा हो इसके लिए जनरेटर लगा दिया है। उसकी लाइन कम्प्यूटर लैब से कनेक्ट कर दी है।

खबरें और भी हैं...