बिजली आपूर्ति का समय बदला, पानी की किल्लत बढ़ी
भरतपुर | भारतीय जनता पार्टी के शहर महामंत्री कपिल फौजदार ने बिजली आपूर्ति का समय पूर्ववत रखने की मांग की है। उनका कहना है कि बिजली आपूर्ति का समय बीईएसएल की ओर से एक सप्ताह पूर्व बदला गया था, जिससे शहर में पेयजल किल्लत की समस्या पैदा हो गई है। फौजदार ने बताया पूर्व में शहर में बिजली कट सुबह 6.30 से 7 बजे तक होता था, लेकिन उसे बदलकर अब सुबह 5.30 से 6 बजे कर दिया गया है। जबकि जलदाय विभाग सुबह 6.30 से 7.30 बजे तक जलापूर्ति करता है।