संभाग के सभी जिलों में मीटरों की अब भरतपुर से ही होगी नियमित मॉनीटरिंग
मोती झील पाॅवर हाउस में सृजित नए पद एसई मीटर कार्यालय का शुभारंभ सोमवार से हो गया।
इस पद पर कोटा से स्थानांतरित होकर आए वीके दुबे ने पदभार संभाल लिया है। अब तक यहां एक्सईएन मीटर ही बैठते थे। एसई मीटर का मुख्यालय कोटा में था। उनके अधीन 8 जिले आते थे, जिनमें जिनमें कोटा सहित बूंदी, झालावाड़, बारां, टोंक, सवाई माधोपुर, भरतपुर और धौलपुर आते थे। कोटा से भरतपुर संभाग की दूरी करीब 400 किलोमीटर होने के चलते, संभाग के जिलों की मॉनिटरिंग प्रॉपर नहीं हो पाती थी। इस परेशानी को देखते डिस्कॉम ने पिछले दिनों भरतपुर में एसई मीटर के नए पद का सृजन किया। अब इनके अधीन संभाग के चारों जिले भरतपुर, धौलपुर, करौली व सवाई माधोपुर रहेंगे। यहां से इनकी मॉनिटरिंग प्रॉपर हो पाएगी।
पदभार संभालने के दौरान एक्सईएन मीटर बनवारी लाल मीणा, एईएन मीटर एसके जैन, एईएन स्टोर एसके बंसल, इंटक महामंत्री विद्या सागर शर्मा, गुंजन शर्मा, ओमप्रकाश लवानिया, रमेश गर्ग आदि ने एसई वीके दुबे का माला पहनाकर स्वागत किया।