राहुल गांधी की रैली में जिले से जाएंगे सर्वाधिक कार्यकर्ता
भरतपुर | केन्द्र सरकार की विफलताओं के मुद्दों पेट्रोल-डीजल आदि को लेकर 29 अप्रैल को दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली होगी। जिसमें भरतपुर से अन्य जिलों से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता जाएंगे। रैली की तैयारियों को लेकर सोमवार को जयपुर में हुई प्रदेश के कांग्रेस कमेटी की बैठक में दिल्ली व उसके आस पास के जिलों को अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को ले जाने के टारगेट दिए। बैठक में भरतपुर व धौलपुर दिल्ली के नजदीक के जिले मानते हुए अधिक जिम्मेदारी दी गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट की अध्यक्षता में हुई, जिसमें राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडेय व सह प्रभारी विवेक बंसल आदि मौजूद थे। बैठक में प्रदेश के सभी जिलों से आए जिलाध्यक्ष व पीसीसी सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इनमें भरतपुर के जिलाध्यक्ष शेर सिंह सूपा को अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने के निर्देश दिए। जिलाध्यक्ष