असंगठित मजदूराें को दी कानूनी जानकारी
भरतपुर | निकटवर्ती गांव भवनपुरा में बाबूलाल शर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में सोमवार को विधिक जागरुकता शिविर लगाया गया। शिविर में गांव में रहने वाले असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को कानूनी जानकारी दी गई। इसके अलावा बाल विवाह, दहेज प्रथा, नशा जैसी कुरीतियों से बचने की सलाह दी गई। इस मौके पर पीएलवी श्याम सिंह, नारायण आदि मौजूद रहे।