पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग
भरतपुर | आल इंडिया सैनी समाज के जिलाध्यक्ष रामेश्वर सैनी व प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट रामगोपाल सैनी ने प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग की है। पूर्व मुख्यमंत्री के घर पर हमला करने वालों को दस लाख रुपए के ईनाम की घोषणा करना जो भाजपा व आरएसएस की सोची समझी चाल है।