पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंधड़ के बाद पेयजल व विद्युत सप्लाई व्यवस्था की ली जानकारी

अंधड़ के बाद पेयजल व विद्युत सप्लाई व्यवस्था की ली जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर | पेयजल, विद्युत एवं मौसमी बीमारियों संबंधी साप्ताहिक समीक्षा बैठक कलेक्टर डॉ. एनके गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में डॉ. गुप्ता ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिशासी अभियंताओं से 11 अप्रैल को आए भीषण अंधड़ के बाद पेयजल एवं विद्युत सप्लाई की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। निर्देश दिए कि शीघ्र ही विद्युत एवं पेयजल की सप्लाई व्यवस्था को सुचारु बनाएं, जिससे आमजन को कोई परेशानी न हो। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा को निर्देश दिए कि 26 अप्रैल से आयोजित होने वाले प्रवेशोत्सव अभियान की प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर लें। क्षेत्र के प्रवेश योग्य बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन विद्यालय में कराया जाए। उन्होंने आगामी माह से आरंभ होने वाले न्याय आपके द्वार राजस्व लोक अदालत अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने इस अभियान में 14 विभाग, जिनमें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, पशुपालन, चिकित्सा, महिला एवं बाल विकास, विद्युत, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, आयोजना, सैनिक कल्याण, पंचायती राज, ग्रामीण विकास, श्रम, कृषि, रसद, आयुर्वेद एवं जनजाति विभागों की प्रमुख योजनाओं की जानकारी राजस्व लोक अदालत के दिन शिविर लगाकर आमजन को दी जाएगी। बैठक में जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीआर मीणा, जिला रसद अधिकारी बीना महावर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोपाल शर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...