पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गौशाला की व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक कल

गौशाला की व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक कल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर। बृज कामद सुरभि वन एवं शोध संस्थान जडखोर गौधाम तीर्थ के न्यासी आरपी रूंगटा द्वारा मुख्यमंत्री को दिए ज्ञापन के बिन्दुओं की समीक्षा बैठक कलेक्टर डॉ. एनके गुप्ता की अध्यक्षता में 17 अप्रैल को शाम 4 बजे जडखोर गौधाम पर होगी। जिला रसद अधिकारी बीना महावर ने बताया कि बैठक में गौशाला द्वारा 2 हजार दुधारू गौवंशों को लेकर डेयरी प्रकल्प स्थापित करने के लिए नाबार्ड बैंक एवं राज्य सरकार के सहयोग, गौचारण के लिए इंद्रोली क्षेत्र के 600 हैक्टेयर वन भूमि उपलब्ध कराना, गौशाला द्वारा पंचगली ग्रामोद्योग की सहायता से गौधाम में बनाए जा रहे फिनायल के विकल्प रूप में गौनायल का उपयोग सरकारी प्रतिष्ठानों में कराने तथा गौशाला में तैयार किए जा रहे उच्च गुणवत्ता के गौमूत्र अर्क के विपणन में सरकार का सहयोग, गौशाला से लगी सड़कों का निर्माण, गौशाला क्षेत्र में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति एवं गुडगांवा कैनाल से जल आपूर्ति कराने के संबंध में चर्चा की जाएगी।

खबरें और भी हैं...