पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रश्न पत्र पढ़ते ही घबराहट अस्पताल में भर्ती कराया

प्रश्न पत्र पढ़ते ही घबराहट अस्पताल में भर्ती कराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर | राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की ओर से आयोजित 10वीं परीक्षा के दौरान सोमवार को एक परीक्षार्थी ने जैसे ही प्रश्न पत्र पढ़ा उसे घबराहट और चक्कर आने लगे। हालत गंभीर होती देख परीक्षार्थी को आरबीएम भर्ती कराया। जघीना गेट गोपालगढ़ मोहल्ला निवासी परीक्षार्थी अजय कोली पुत्र राजेश ने सोमवार सुबह परीक्षा केंद्र राउमावि सिमको में साढ़े 11 बजे जैसे ही प्रश्न पत्र पढ़ा तो उसे घबराहट होने लगी, चक्कर आने लगे तथा हाथ पैर सुन्न जैसी स्थिति हो गई। यह देख वीक्षक ने आनन फानन में केंद्राधीक्षक अजय कुमार जैन को इसकी सूचना दी। जैन ने बताया कि वे विद्यालय के लिपिक सर्वानंद के साथ परीक्षार्थी को तत्काल आरबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद छुट्टी दी।

खबरें और भी हैं...