आज दिखेगा चांद, कल से शुरू होंगे रोजे
भरतपुर| शमशेर बहादुर मस्जिद के इमाम अफसर आलम के मुताबिक चांद बुधवार को दिखाई देगा और तराबी होगी। गुरुवार को पहला रोजा होगा। शहरी तड़के 3.57 तथा रोजा इफ्तार शाम 7.04 बजे होगा। इस दौरान नमाज, इबादत होगी।
1841
में बनी थी जामा मस्जिद।
90
साल में बनकर तैयार हुई।
जामा मस्जिद वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अंसार कुरैशी ने बताया कि जामा मस्जिद और गंगा मंदिर का निर्माण महाराजा बलवंत सिंह के कार्यकाल में एक साथ हुआ था। इसे दिल्ली की जामा मस्जिद की तर्ज पर बनाया गया है। नक्काशी भी मोहक है।