पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हलैना में आंधी से पलटी ट्राॅली, मजदूर की मौत, नदबई में ओले

हलैना में आंधी से पलटी ट्राॅली, मजदूर की मौत, नदबई में ओले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलवार की शाम जिले के बयाना, नदबई, भुसावर, हलैना में तेज आंधी चली। हलैना के भूतोली में तेज अंधड़ से ट्रैक्टर ट्रॉली की ओट में बैठे अशोक की मौत हो गई, जबकि गोपाली जाटव घायल हो गया। भुसावर में बरसात हुई व नदबई में ओले भी पड़े। वहीं शाम को शहर में भी बादल छाए तो लोगों को लगा कि बारिश होगी पर ऐसा नहीं हुआ। हलैना के गांव भूतोली के जंगल में आंधी व ओलों से बचने के लिए गांव सहायपुर निवासी 26 वर्षीय अशोक जाटव, 55 वर्षीय गोपाली जाटव ने जिस ट्राली की शरण ली, वही आंधी ने पलट दी। जिसके नीचे दबने से मजदूर अशोक की मौत हो गई जबकि गोपाली घायल हो गया। घटना मंगलवार शाम करीब 5 बजे की है।

नदबई में बिछी आेलों की चादर।

खबरें और भी हैं...