पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कॉलेजों की 4090 सीटों पर प्रवेश एक जून से, छात्रों की सुविधा के लिए बनीं प्रवेश समितियां

कॉलेजों की 4090 सीटों पर प्रवेश एक जून से, छात्रों की सुविधा के लिए बनीं प्रवेश समितियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया एक जून से प्रारंभ होने की संभावना है। इसके लिए एमएसजे, आरडी गर्ल्स कालेज सहित सभी सरकारी कालेजों ने प्रवेश समितियों का गठन कर दिया है। कालेज शिक्षा आयुक्तालय ने पिछले दिनों जयपुर में नोडल ऑफिसरों के साथ बैठक भी कर ली है, जिसमें प्रवेश प्रक्रिया एक से 15 जून तक चलाने की बात कही गई, किंतु अभी प्रवेश कार्यक्रम घोषित नहीं हुआ है। चूंकि पिछले साल भी एक जून से प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हुई थी। एमएसजे कालेज में स्नातक कक्षाओं के नोडल आफिसर डॉ. महेश चंद गुप्ता तथा स्नातकोत्तर के डॉ. केसी शर्मा बनाए गए हैं। इसी प्रकार आरडी गर्ल्स कालेज में यूजी की नोडल आफिसर डाॅ. शिल्पी दीप माथुर तथा पीजी के प्रवेश प्रभारी डॉ. शैलेंद्रसिंह को बनाया गया है। इसके अलावा संकायवार प्रभारी बनाए गए हैं। साथ ही तीन से ग्यारह सदस्यीय टीम गठित की गई है। एमएसजे कालेज के प्राचार्य प्रो. उमेशचंद शर्मा ने बताया कि प्रवेश समितियां बना दी हैं। महारानी श्रीजया कालेज में 2850 और आरडी गर्ल्स कालेज में 1240 सीटों के लिए आवेदन लिए जाएंगे। एमएसजे कालेज में कला में 22 सेक्शन में 1760 सीट, आनर्स राजनीति विज्ञान मेें 60, वाणिज्य 5 सेक्शन में 400,विज्ञान गणित में 5 सेक्शन में 350 तथा बायो में 4 सेक्शन में 280 सीट हैं। इसी प्रकार आरडी गर्ल्स कालेज में आर्ट में 9 सेक्शन में 720, वाणिज्य में 3 सेक्शन में 240, विज्ञान गणित में 2 सेक्शन में 140 तथा बायो में 2 सेक्शन में 140 सीटें के लिए आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।

ऐसे बनाएं एसएसओ आईडी

अावेदन ऑनलाइन आवेदन होंगे। आवेदन जमा कराने के लिए सेल्फ सिग्नेचर ऑनलाइन आईडी होना जरूरी है तभी आवेदन स्वीकार जाएगा। एसएसओ आईडी के लिए आधार कार्ड अथवा स्वयं का भामाशाह कार्ड होना जरूरी है। इसलिए वंचित विद्यार्थियों को समय रहते आधार अथवा भामाशाह कार्ड बनवा लेना चाहिए। ई मित्र पर आवेदन के लिए www.dceapp.rajasthan.gov.in पर क्लिक करें। इसके बाद फार्म पर क्लिक करने पर सिटीजन आप्शन आएगा। सिटीजन पर एसएसओ आईडी क्रिएटिव करनी होगी। इसके लिए आधार कार्ड, भामाशाह कार्ड, फेसबुक आईडी अथवा गूगल प्लस से एसएसओ आईडी क्रियेट होगी। हार्ड कापी कालेजों में जमा होगी।

खबरें और भी हैं...