एमएसजे सहित 10 काॅलेजों ने नहीं भेजी छात्रवृत्ति की सूचना
भरतपुर| एमएसजे सहित प्रदेश के 10 कालेजों ने मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजनांतर्गत वर्ष 2017-18 में स्वीकृत लाभांवित एवं व्यय की सूचना नहीं भेजी है। इस संबंध में आयुक्तालय ने पत्र लिखकर लाभांवित विद्यार्थियों की वर्गवार सूचना मांगी है। सूचना एमएसजे के अलावा भीलवाड़ा, चूरू, दौसा, झालावाड़, जोधपुर, करौली, कोटा, पाली व उदयपुर ने नहीं भेजी है।