भरतपुर| जिले के भूतपूर्व सैनिक, युद्ध विधवाओं, अशक्त सैनिकों एवं उनके आश्रितों को आ रहीं समस्याओं के समाधान के लिए शिविर बुधवार सुबह 10 बजे से तरोडर में लगेगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी से.नि. कर्नल सुनील दत्त ने बताया कि संबंधित अधिकारी मौजूद रहेंगे।