हाउसिंग बोर्ड में गुरुकुल एनआईटी प्रशिक्षण केन्द्र का किया शुभारंभ
भरतपुर। एसटीसी हाउसिंग बोर्ड कालोनी में देवी अहिल्या होल्कर विद्यालय में गुरुकुल एनआईटी प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण केन्द्र संचालन राजवीर बघेल ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यतीश शर्मा थे। विशिष्ट अतिथि हरीचरण शर्मा, डॉ. सौदान सिंह, अंगद सिंह चाहर थे। बघेल ने बताया कि 12वीं पास करने के बाद नर्सरी टीचर ट्रेनिंग, कम्प्यूटर टीचर ट्रेनिंग व प्राइमरी टीचर ट्रेनिंग कर युवा निजी विद्यालयों में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला व पुरुष मौजूद थे।
भरतपुर. गुरुकुल एनआईटी प्रशिक्षण का शुभारंभ करते अतिथि।