पितरों को स्नान कराने गए 3 छात्र सोरोंजी में डूबे, मौत
भरतपुर| देवताओं को गंगा स्नान करने भरतपुर के गांव नगला सीकम चिकसाना से एक ही परिवार के करीब 40 लोग कासगंज जिले में सोरोंजी घाट गए थे। जहां मंगलवार सुबह गंगा स्नान करते समय 4 श्रद्धालु डूब गए, जिनमें एक जने को बचा लिया और 3 जनों की डूबने से मौत हो गई। घटना सुबह करीब 5.30 बजे गंगा के घाट की है। जहां नगला सीकम चिकसाना से गए श्रद्धालु 16 वर्षीय सुमित पुत्र राजेश, 19 वर्षीय अनिल पुत्र किशन सिंह और उनके बुआ का लड़का मिडाखुर किरावली जिला आगरा यूपी निवासी 22 वर्षीय शैलेंद्र पुत्र बंगाली तथा नगला सीकम निवासी 17 वर्षीय अमित पुत्र किशन सिंह गंगा स्नान कर रहे थे। बाकी अन्य लोग पहले ही स्नान कर चुके थे। तभी स्नान करते करते चारों लड़के गहरे पानी में पैर चले जाने से डूब गए। एक व्यक्ति ने अमित को पानी में से निकालकर बचा लिया।