ईवीएम-3 से होंगे विधानसभा चुनाव, 4600 मशीनें आईं
भरतपुर| प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव इलेक्ट्रिक वोटिंग मशीन की नई मशीनों से होंगे। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने ईवीएम-एम-3 मशीनें भेजी हैं, जो लेटेस्ट वर्जन हैं। आयोग ने जिले के लिए 4600 मशीनें भेजी हैं, जो मंगलवार को दो ट्रकों में आईं। इन मशीनों को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में उतारा गया और ईवीएम के नए स्टोर संख्या 3 व 4 में रखवाया गया है। इनमें 215 बाक्स कंट्रोल यूनिट के तथा 258 बैलेट यूनिट के आए हैं। ये मशीनें बैंगलोर स्थित भेल कंपनी में तैयार हुई हैं।