पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 4090 सीटों पर प्रवेश एक जून से शुरू होने की संभावना, काॅलेजों ने गठित की प्रवेश समितियां

4090 सीटों पर प्रवेश एक जून से शुरू होने की संभावना, काॅलेजों ने गठित की प्रवेश समितियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया एक जून से प्रारंभ होने की संभावना है। इसके लिए एमएसजे, आरडी गर्ल्स कालेज सहित सभी सरकारी कालेजों ने प्रवेश समितियों का गठन कर दिया है। कालेज शिक्षा आयुक्तालय ने पिछले दिनों जयपुर में नोडल ऑफिसरों के साथ बैठक भी कर ली है, जिसमें प्रवेश प्रक्रिया एक से 15 जून तक चलाने की बात कही गई, किंतु अभी प्रवेश कार्यक्रम घोषित नहीं हुआ है। चूंकि पिछले साल भी एक जून से प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हुई थी। संभावना है कि 12 वीं कक्षा के सभी परिणाम मई के अंत तक आ जाएंगे। इसलिए एक जून से एडमिशन शुरु होना पक्का माना जा रहा है। एमएसजे कालेज में स्नातक कक्षाओं के नोडल आफिसर डॉ. महेश चंद गुप्ता तथा स्नातकोत्तर के डॉ. केसी शर्मा बनाए गए हैं। इसी प्रकार आरडी गर्ल्स कालेज में यूजी की नोडल आफिसर डाॅ. शिल्पी दीप माथुर तथा पीजी के प्रवेश प्रभारी डॉ. शैलेंद्रसिंह को बनाया गया है। इसके अलावा संकायवार प्रभारी बनाए गए हैं। साथ ही तीन से ग्यारह सदस्यीय टीम गठित की गई है, जो हार्ड कापी से भरे गए विषयों एवं दस्तावेजों की जांच कर प्रवेश के लिए आगे की कार्रवाई करेगी। एमएसजे कालेज के प्राचार्य प्रो. उमेशचंद शर्मा ने बताया कि प्रवेश समितियां बना दी हैं। शिक्षा आयुक्तालय द्वारा जल्द प्रवेश कार्यक्रम घोषित होने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...